" आपने इन्हें हॉस्पिटल लाने में देर कर दी !"

बीत जाओगे तुम भी, गुज़रते वक़्त की वार से
चीर लो दरिया-ए-इश्क़, ख़ुद ही लहू की धार से।

कि वक़्त के माथे पर जो अरक़ से लिखा करते हैं,
उनके क़िस्मतों के क़िस्से आसमाँ में दिखा करते हैं।

वक़्त को यूँ गँवा देने वालों की कोई जवानी नहीं होती,
मरते हैं और मर ही जाते हैं कि कहीं कोई निशानी नहीं होती।

किसने पहचाना उन्हें जो जिए सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने औलादों के वास्ते?
जो मरे मिट्टी मोहब्बत के वास्ते—उनके बुत हैं और हैं उनके नाम के रास्ते।

तुमने जो यूँ वर्षों बर्बाद किए, समझ कर गरमी, बरसात और सरदी, 
क़ीमत समझी जब डॉक्टर ने कहा—“आपने इन्हें लाने में ही देर कर दी!”
All copyrights reserved by
✍️© रजनीश कुमार मिश्र

Comments

  1. क़ाबिल -ए -तारीफ।बहुत ही प्रेरक रचना है सर।👍👍

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपके प्रेरक शब्दों के लिए हृदय तल की गहराइयों से कोटिश: धन्यवाद!

      Delete
  2. Replies
    1. कोटिश: धन्यवाद!

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मानव: एक मशीन और प्रेम इसका स्नेहक

रुख़्सत-ए-ज़ख्म