रग रग में रंग बसा है... शुभ होली 2025

A।। कारी कारी केशिया गोरी- २ हायss, तोरी श्याम रंग होरी मुझ पर- २
तोरी गोरी गोरी गालों की,  हायss, गेहुआं, रंग होरी मुझ पर- २
अंखियों के लाज लालिमा की- २ हायss, तोरी लाल लाल होरी मुझ पर- २
मधुमास सी अधर सुधा की- २ हायss, गुलाबी रंग होरी मुझ पर ।।

कारी कारी केशिया गोरी तोरी श्याम रंग होरी मुझ पर....२

B।। कँचन कानों की कुंडल की- २ हायss, तोरी स्वर्ण रंग होरी मुझ पर- २
नीले नीले गले हार की- २ हायss, तोरी नीली रंग होरी मुझ पर- २
व्याकुल कर दे जो बाजूबंद- २, हायss, उनकीss रौनक, रंग होरी मुझ पर- २
कोमल कटि नशीली नागन सी-२ हायss, चढ़ी नशा रंग होरी मुझ पर- २ ।।

कारी कारी केशिया गोरी तोरी श्याम रंग होरी मुझ पर....२

C।। हाथों में मोहक मेंहदी तोरी- २ हायss, चटक मेंहदी रंग होरी मुझ पर- २
तोरी पांवों की पायल की- २ हायss, चढ़ी रजत रंग होरी मुझ पर- २
इस चांद सी दुल्हनियां की- २ हायss, मांग भरी सुहागिन की सिंदूरी रंग होरी मुझ पर- २
तेरे तन-मन यौवन निर्झर की- २ हायss, है झर झर होरी मुझ पर- २।।

कारी कारी केशिया गोरी तोरी श्याम रंग होरी मुझ पर....२

D।। हर नर नारी में हर्षा हो- २ हायss, राम रसायन वर्षा हो- २
भारत माता की जय जय हो- २ हायss, आकाश और गंगा तिरंगा-मय हो- २
मन मानवता की सेवा को- २ हायss, आतुर वाली,  होरी सब पर हावी हो - २
हो राम सिया की चरणों की- २ चरण-धूलि होरी सब पर- २ ।।
कारी कारी केशिया गोरी तोरी श्याम रंग होरी मुझ पर....२
@ रजनीश कुमार मिश्र 

Comments

Popular posts from this blog

A Billionaire Bus Porter

मतदाता जागरण गीत

जंगली होली