प्रभु श्रीराम से दिल लगाओ ना(एक भजन)

अवध में आओ ना, पलकें बिछाओ ना, रोम रोम रमाओ ना,
हेss अवध में आओ ना, पलकें बिछाओ ना, रोम रोम रमाओ ना,
नयनों में राम रस नीर भरलोss, राम नाम भजलो ना, राम भजलो, सिया राम भजलो ना, राम भजलो ।

१.अश्रु बहालो, नयन-दीप बनालो, पलकों को मोड़ मोड़ बाती बनालो, मन मन्दिर को जग मग करलोs, राम भजलो ना, राम भजलो, सिया राम भजलो ना, राम भजलो....
अवध में आओ ना, पलकें बिछाओ ना, रोम रोम रमाओ ना,
हेss अवध में आओ ना, पलकें बिछाओ ना, रोम रोम रमाओ ना,
नयनों में राम रस नीर भरलोss, राम भजलो ना,
राम भजलो, सिया राम भजलो ना, राम भजलो ।

२. जिह्वा जीवंत करलो, स्वर थोड़ा मंद करलो
चक्षुओं को आधा खोलो, आधा आधा बंद करलो
अधरो पे सिया राम शयन करलोs, राम भजलो ना, राम भजलो, सिया राम भजलो ना, राम भजलो....
अवध में आओ ना, पलकें बिछाओ ना, रोम रोम रमाओ ना,
हेss अवध में आओ ना, पलकें बिछाओ ना, रोम रोम रमाओ ना,
नयनों में राम रस नीर भरलोss, राम भजलो ना,
राम भजलो, सिया राम भजलो ना, राम भजलो ।

३. मुख से राम नाम बोलो, कानों में मिश्री घोलो
    सांसों की माला से, राम नाम जाप करलो ।
नश्वर काया को अवध धाम करलोs, राम भजलो ना,
राम भजलो, सिया राम भजलो ना, राम भजलो....
अवध में आओ ना, पलकें बिछाओ ना, रोम रोम रमाओ ना,
हेss अवध में आओ ना, पलकें बिछाओ ना, रोम रोम रमाओ ना
नयनों में राम रस नीर भरलोss, राम भजलो ना,
राम भजलो, सिया राम भजलो ना, राम भजलो ।
✍️ रजनीश कुमार मिश्र

(कॉपी राइट रिजर्व्ड)




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

जंगली होली

भागलपुर ब्रिज जो बार बार गिर रहा है...